भिलाई। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने आज कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। इसे साबित करने के लिए इस बार ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगी होगी ताकि मतदाता अपने द्वारा डाले गए मत के प्राप्तकर्ता की पुष्टि कर सकें। वीवीपैट में यह नाम केवल 7 सेकंड के लिए दिखेगा और फिर डब्बे में गिर जाएगा। डॉ गुरुपंच महाविद्यालय परिवार को स्वीप के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर रहे थे।












