Dr-Sanjay-Goyal

Dr Sanjay Goyal Sparsh Multispeciality

भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ संजय गोयल ने कहा कि एनआईसीयू की सुविधा ने प्रतिवर्ष सैकड़ों नवजातों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कम वजन के साथ या समय से पूर्व पैदा होने वाले शिशुओं को बचाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। डॉ संजय गोयल सीआईएसएफ रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में जवानों एवं उनकी पत्नियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्पर्श भिलाई के चिकिस्तकों का अपना अस्पताल है। अस्पताल में सभी रोगों के विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। हृदय रोगों के इलाज के लिए दो विशेषज्ञ होने के साथ साथ सीटीवीएस सर्जन भी उपलब्ध हैं। बात सुरक्षित मातृत्व की हो या दुर्घटनाग्रस्त लोगों की चिकित्सा की, स्पर्श ने अपनी उपयोगिता बार-बार साबित की है।

Full size460 × 301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *