भिलाई। सेन्ट थॉमस मिशन एवं कोलकाता डायोसिस द्वारा संचालित एम. जी. एम. समूह के विद्यालयों का दो दिवसीय इंटर स्कूल ‘एमजीएम फेस्ट 2018’ का समापन क्रिष्चियन कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) परिसर में हो गया। अर्जुन पुरस्कार विजेता, ओलम्पियन, खेल एवं सांस्कृतिक विभाग, भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ मैनेजर बॉक्सर राजेन्द्र प्रसाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सेन्ट थॉमस मिशन, भिलाई के वाइस प्रेसिडेन्ट फादर गी वर्गीस रम्बान ने किया। सीसीईटी के उपाध्यक्ष फादर जोस के वर्गीस तथा कोषाध्यक्ष फादर अजु के वर्गीस एवं प्राचार्या डॉ. दिपाली सोरेन, के साथ-साथ सेन्ट थॉमस मिशन के मुख्य शिक्षाधिकारी फादर डॉ जोशी वर्गीस और एमजीएम पब्लिक स्कूल, शांति नगर भिलाई के प्राचार्य फादर कूरियन जॉन, अन्य एमजीएम विद्यालय के प्रचार्यगण एवं शिक्षकगण, विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण एवं प्रतिभागीगण उपस्थित थे।












