MJ-College-SVEEP1

MJ College SVEEP

भिलाई। एमजे कालेज ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया। सोमवार को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एनएसएस प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मण्डप के साथ ही घर घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सुमन रंजन, दीपिका, खुशबू, आकाश, नितेश, विशाल आदि ने सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास के साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इसके साथ ही स्थानीय दुर्गा मण्डप में उपस्थित भक्तजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Full size460 × 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *