भिलाई। एमजे कालेज भिलाई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य अतिथियों के साथ ही प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी गरबा एवं डांडिया का भरपूत लुत्फ उठाया। इस अवसर पर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई ताकि फर्जी मतदान की संभावना को जड़ से खत्म किया जा सके। महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच ने की।












