भिलाई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज एमजे कालेज में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। दुर्ग साइंस कालेज के प्राध्यापक एसके झा ने इसका प्रशिक्षण प्रदान किया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री झा ने सभी मशीनों का प्रदर्शन करते हुए उन्हें जोड़ने और उपयोग में लाने की विधि बताई। उन्होंने बताया कि कंट्रोल यूनिट से एक बार सिग्नल मिलने के बाद ईवीएम से केवल एक बार ही मतदान किया जा सकता है। वोट डालते के बाद वीवीपैट में इसकी पुष्टि की जा सकती है कि हमारा वोट सही व्यक्ति को गया है। कंफरमेशन की पर्ची केवल 7 सेकंड तक ही दिखाई देती है इसके बाद कट कर बॉक्स में चली जाती है।












