भिलाई। एमजे कालेज में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ सहित सभी विभागों के विद्यार्थी मौजूद थे।
महाविद्यालय की निर्देशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में एमजे कालेज, एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग एवं एमजे कालेज आॅफ फार्मेसी ने हिस्सा लिया। एनएसएसल प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास ने शत प्रतिशत मतदान करने, मतदान के लिए औरों को प्रेरित करने एवं मतदान से जुड़े कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करने की शपथ दिलाई।












