दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में भूगोल विभाग के तत्वाधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मानव एवं वातावरण अंतर्संबंध विषय पर शासकीय दिग्विजय पीजी महाविद्यालय, राजनांदगांव के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. मिश्र ने बताया कि संभववाद की विचारधारा में पर्यावरण की प्रधानता होती है। जबकि निश्चयवाद में मानवीय प्रधानता मुख्य रहती है। उन्होनें नवीन निश्चयवाद की विचारधारा की विस्तृत चर्चा की जिसमें पर्यावरण और मानव के अंतर्संबंध मुख्य होते है।












