दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में बिजनेस एनालिटिक्स, टैली ईआरपी तथा जीएसटी पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। एनआईआईटी भिलाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ सौरभ कोराने ने बिजनेस एनालिटिक्स के महत्व को बताते हुए रोजगार के विस्तृत क्षेत्र पर प्रकाश डाला तथा एमएस-एक्सेल के क्रियान्वयन को समझाया। छात्राओं को इस पर आधारित प्रोजेक्ट कार्य दिया गया तथा दूसरे दिन इस पर विस्तृत चर्चा की गयी।












