Tamradhwaj-Sahu

Industrialists lobby in favour of KK Jha for Vaishali Nagar congress ticket

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा सीट से प्रसिद्ध उद्योगपति, शिक्षाविद, पत्रकार एवं समाजसेवी केके झा को कांग्रेस की टिकट दिलाने के लिए उद्योगजगत ने लाबींग तेज कर दी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के समक्ष अपनी बात रखने के बाद आज उद्योगपतियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा एवं सांसद ताम्रध्वज साहू से मिलकर अपनी बात रखी। प्रात: उद्योगपतियों का काफिला राज्यसभा सांसद श्री वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास पर पहुंचा। बड़ी संख्या में पहुंचे उद्योगपतियों ने उनसे श्री झा की निष्ठा, वरिष्ठता एवं जीतने की क्षमता का हवाला देते हुए उनके लिए वैशाली नगर से टिकट की मांग की।

Full size460 × 295

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *