दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थियों को वीवीपैट मशीन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ. अभिनेष सुराना द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय के अन्य मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.एन.झा, डॉ. शंकर निषाद, डॉ. अनिल कश्यप, डॉ. ए.के. पाण्डेय, डॉ. एस.आर.ठाकुर आदि ने भी सहयोग किया। डॉ. एस.आर. ठाकुर ने मतदान संबंधी विभिन्न बारीकियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अंधे, शिथीलांग तथा थर्ड जेंडर के लोगों को भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु हमें प्रेरित करना है।












