Soil-Testing-Patankar-Girls

Soil Testing Training

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के रसायनशास्त्र विभाग की एम.एससी. की छात्राएँ मिट्टी परीक्षण की तकनीक से पारंगत हो रही है। किसानों के हितार्थ वैज्ञानिक पद्धति द्वारा खेती एवं कृषि कार्य करने को प्रोत्साहन देने की योजना में विद्यार्थियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। छात्राएँ रूआबांधा स्थित शासकीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में नई तकनीक से परिचित हो रही हैं। रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिता गुप्ता ने बताया कि प्रयोग करके सीखना विज्ञान का आधारभूत सिद्धांत है। महाविद्यालय का रसायन शास्त्र विभाग विभिन्न प्रयोगों को न केवल अपनी प्रयोगशाला में अपितु विभिन्न संस्थाओं की प्रयोगशालाओं से विद्यार्थी को प्रशिक्षित कराता है। एम.एससी रसायन की छात्राएँ शासकीय मिट्टी परीक्षण केन्द्र भिलाई में मिट्टी की गुणवत्ता का परीक्षण करना सीख रही है।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *