दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग द्वारा महात्मा गाँधी जयंती की 150वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पहले दिन रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली का विषय लोक संस्कृति एवं महिला सशक्तीकरण पर आधारित था। इसमें कु. मधु ने प्रथम, कु. रानू ने द्वितीय तथा कु. ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम रहीं गरिमा निर्मलकर, विभा सोनी एवं देवकी गायकवाड़ ने द्वितीय स्थान तथा प्रगति देशमुख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।












