दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज महाविद्यालय के प्राध्यापक, कमर्चारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने मतदान की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई तथा आव्हान किया कि मतदान की सफलता के लिए हमें मतदान के महत्व को सभी तक पहुँचाना है। इस अभियान के तहत महाविद्यालय में रंगोली, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। महाविद्यालय में आयोजित गरबा स्पर्धा में भी छात्राओं ने मतदान के लिए प्रेरित किया।












