भिलाई। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि औद्योगिक नगरी भिलाई में होनहार लोगों की पहली पसंद इंजीनियरिंग या मेडिकल होती थी। 25 साल पहले डॉ संतोष राय ने यहां कॉमर्स को स्थापित करने का प्रयास शुरू किया और आज यह शहर कॉमर्स हब के रूप में भी जाना जाता है। मंत्री पाण्डेय यहां डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कम्प्यूटर टैलेंट सर्च के कृति प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।












