भिलाई। तेजस आईएएस अकादमी ने रविवार को अभ्युदय कार्यशाला का आयोजन किया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पीएससी/यूपीएससी क्रैक करने के लिए सबसे पहले यह तय करना होगा कि क्या न पढ़ें। उन्होंने टॉपिक के आधार पर इन डेप्थ अध्ययन करने की सीख यंग एस्पिरेंट्स को दी। होटल सेन्ट्रल प्लाजा में आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच कार्यशाला के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अध्ययन के लिए फोकस को आवश्यक बताते हुए टाइम मैनेजमेंट को बेहद जरूरी बताया। सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास ने अंग्रेजी भाषा के भूत से लड़ने के टिप्स देते हुए कहा कि गलत तरीके से भाषा सीखने की कोशिश के कारण ही 12-15 साल तक पढ़ने के बाद भी बच्चे अंग्रेजी नहीं सीख पाते।












