भिलाई-3। आगामी विधानसभा चुनाव 2018 को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग व हेमचंद यादव वि.वि. दुर्ग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 11-10-2018 से 31-10-2018 तक विभिन्न गतिविधियों /कार्यक्रम किया जाना है। इस संदर्भ में डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 में दिनांक 11 अक्टूबर 2018 को सभी संकायों के छात्र/छात्रों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की भूमिका व वीवीपैट की जानकारी दी गई। संस्था के प्राचार्य डॉ. ज्योतिरानी सिंह ने छात्रों को मतदान का महत्व को बताते हुए सभी को अनिवार्य मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इस क्रम में डॉ. विनोद शर्मा द्वारा वीवीपैट के संबंध में जानकारी दी गई।












