Hariom-Pawar-SSMV

Hariom Pawar on Modi Government

भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित महाकवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार ने आज दिल्ली पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि देश राजनीति के अपराध गिन रहा है, 100 का आंकड़ा पूरा होते ही वह ठीक उसी तरह सजा देगा जैसे श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को दिया था। श्री पंवार ने कहा कि शिशुपाल की माता ने श्रीकृष्ण से वचन लिया था कि वह बदजुबान शिशुपाल के 99 अपराध माफ कर दे। श्रीकृष्ण ने इस वचन का मान रखा पर जैसे ही शिशुपाल ने 100वीं बार अपशब्द कहे, सुदर्शन चक्र ने उसकी गर्दन उड़ा दी। उन्होंने कहा कि देश को दिल्ली से बहुत उम्मीदें हैं पर वह शासन के अपराध भी गिन रहा है।

Full size459 × 301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *