रायपुर। संतोष रूंगटा समूह द्वारा रायपुर के नंदनवन के समीप संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी-रायपुर) के सभागार में आईआईटी खड़गपुर के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर के एंटप्रीनियरशिप अवेयरनेस ड्राइव 2018 का भव्य आयोजन किया गया। इस इवेंट में रायपुर-भिलाई तथा इसकी परिधि में संचालित विभिन्न कॉलेजों के कुल 3000 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि यह आयोजन आईआईटी खड़गपुर के इस प्रयास के अंतर्गत किया गया कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाये। यह आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित किये जा रहे एंटप्रीनियरशिप ड्राइव का लगातार 10वाँ वर्ष था जिसका आयोजन हमारे समूह के रायपुर स्थित एजुकेशनल कैम्पस में किया गया।












