Health-Checkup

Free specialist health checkup

भिलाई। रोटरी क्लब आॅफ भिलाई ग्रेटर एवं सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउंडेशन द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री कर्मचारियों की स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा जांच की गयी एवं दवा का वितरण किया गया।शिविर में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा एवं अन्य 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में रूंगटा कॉलेज के दन्त चिकित्सक एवं धमधा से आये नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ मेहता एवं दन्त चिकित्सक डॉ. हर्षा मेहता ने भी अपना अमूल्य सहयोग दिया। लगभग आठ घंटे तक चले इस शिविर का 400 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने लाभ लिया।

Full size460 × 298

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *