भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में रा.से.यो. का 50वां स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्रीमती प्रतिमा जोशी अध्यक्षता महाविद्यालय की निदेशक व प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह जी ने कि व विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु नाटक का मंचन भी किया गया जिसे सभी ने सराहा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने स्वयं सेवकों द्वारा मतदान जागरूकता नाटक की बहुत सराहना की।












