दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में अंतर्महाविद्यालयीन तैराकी (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गंगाजली शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा, डॉ. ललित वर्मा संचालक क्रीड़ा विभाग, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह, अति. निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद रॉव मंच पर आसीन थे। अतिथियों का स्वागत महा. की परंपरा अनुसार पौधे से किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती जया मिश्रा ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा की वे खिलाडी भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे और इन्ही शब्दों के उन्हें कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।












