भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फूड प्रिपरेशन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके द्वारा छात्रों को कुपोषण, गरीबी, भूखमरी के प्रति जागरूक करना था। छात्रों को ऐसा कार्य दिया गया जिसमें बचे हुए खाने से तरह-तरह के पकवान बनाने थें जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि हम कैसे बचे हुए भोजन को व्यर्थ होने से बचा सकें।












