भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा भिलाई के कोहका-कुरूद रोड में संचालित रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) के सिविल ब्रांच के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स कमल विहार, रायपुर तथा जैन इंडस्ट्रीज, दुर्ग का भ्रमण कर निर्माण एवं उत्पादन की तकनीकों से अवगत हुए। स्टूडेंट्स को मुख्यत: प्रोजेक्ट्स तथा इंडस्ट्री की कार्य प्रणाली से अवगत कराने इस विजिट का आयोजन किया गया। संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तथा रियल इस्टेट के क्षेत्र में तेजी आई है जिससे सिविल इंजीनियर्स तथा डिप्लोमा इंजीनियर्स की डिमांड भी बढ़ी है।












