दुर्ग। छत्रपति शिवाजी इस्टीट्यूट आॅफ टेक्नालाजी दुर्ग में विधानसभा निर्वाचन 2018 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में ‘कोई मतदाता न छूटे’ स्लोगन के अंतर्गत कायर्षाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन 31 अक्टूबर 2018 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरे राज्य में चलाया जा रहा है। इस आयोजन के तहत महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागृह में महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्याथिर्यों को मतदान करने से संबंधित जानकारी महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा ने तथा रजिस्ट्रार राजेश वर्मा ने दिया।












