भिलाई। सेन्ट थॉमस मिशन एवं कलकत्ता डायोसिस द्वारा संचालित एमजीएम समूह के विद्यालयों का दो दिवसीय इंटर स्कूल एमजीएम फेस्ट 2018 का उद्घाटन क्रिष्चियन कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) परिसर में हुआ। समारोह की अध्यक्षता मेट्रोपोलिटन बिशप डॉ जोसेफ मार डायोनिसियस ने किया। इस अवसर पर सेन्ट थॉमस मिशन, भिलाई के वाइस प्रेसिडेन्ट फादर गी वर्गीस रम्बान, क्रिष्चियन कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कैलाश नगर के उपाध्यक्ष फादर जोस के वर्गीस तथा कोषाध्यक्ष फादर अजु के वर्गीस एवं प्राचार्या डॉ. दिपाली सोरेन, के साथ-साथ सेन्ट थॉमस मिशन के मुख्य शिक्षाधिकारी फादर डॉ जोशी वर्गीस और एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर कूरियन जॉन, सेन्ट थॉमस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन, एमजीएम, से.- 6 विद्यालय के प्रबंधक डॉ बैजू के थरकन, अन्य एमजीएम विद्यालय के प्रचार्यगण एवं शिक्षकगण, विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण एवं प्रतिभागीगण उपस्थित थे। सर्वप्रथम छात्रों के द्वारा बैड मार्च के माध्यम से अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंच तक लाया गया।












