भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विज्ञान परिषद के गठन के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘लो कैलोरी फूड’ पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने अलग अलग प्रांतों में प्रचलित स्वादिष्ट नाश्ते को प्रस्तुत किया। आगंतुकों के साथ ही महाविद्यालय परिवार ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लो कैलरी ब्रेकफास्ट में स्वीट कार्न सलाद, भेल, नारियल बर्फी, इडली, रवा इडली, अंकूरित दाने का सलाद, आंटे का गुपचुप, मोमोस वेजिटेबल, सैंडविच, कॉफी, छाछ, लिट्टी चोखा, पाईन एप्पल टी इत्यादि बनाये।












