swaroopanand-SVEEP

SVEEP Programme

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ स्वीप के अंतर्गत 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप प्रभारी स.प्रा. पूजा सोढ़ा वाणिज्य ने बताया भारत विष्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने व नये मतदाताओं को जागरूक करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर को मास्टर ट्रेनर डॉ. रेश्मा लाकेश ने विद्याथिर्यों को बताया अपने वोट को लेकर भ्रांतियां न पालें, न किसी के बहकावे में आयें, जैसे ही आप अपना मतदान करेंगे प्रतिभागियों का नाम सात सेकण्ड तक दिखेगा अगर आपको लगता है आपने जो दबाया है वह न आकर गलत उम्मीदवार का नाम दिखा रहा है तो मतदान केंद्र के प्रभारी को सूचित करें तुरंत सुधार किया जायेगा।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *