भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव द्वारा बारहवीं पंचवर्षीय योजना में किये गये शोध परियोजना का प्रकाशन किया जा रहा है। उनका कार्य संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शोध कार्यों में संलग्न शोधवेत्ताओं के लिए अनुकरणीय है। यह शोध वैज्ञानिक समुदाय एवं नीति निर्धारकों के लिए बनाई जाने वाली परियोजनाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इनकी इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चैयरमेन आईपी मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा, महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती रक्षा सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।












