भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस, वाराणसी द्वारा आयोजित 26/11/2012 को आयोजित कोर्ट परिषद की बैठक में सम्मिलित हुई। केन्द्रीय विश्वविद्यालय संचालन हेतु तीन परिषदें होती है इनमें विद्या परिषद, कार्य परिषद व कोर्ट परिषद शामिल है। जिनमें कोर्ट परिषद को सर्वोच्च परिषद माना जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ से विश्व प्रसिद्ध काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कोर्ट परिषद के सदस्य के रूप में शिक्षाविद् डॉ. रक्षा सिंह विगत दिवस विभिन्न एजेन्डों पर चर्चा के लिए आयोजित 62वीं बैठक में सम्मिलित हुई। इसमें प्रमुख ऐजेन्डा कुलाधिपति के नाम हेतु सहमति एवं सॉफ्ट पावर सेन्टर व मैथली अध्ययन केन्द्र पर चर्चा किया गया एवं वर्ष 2016-17 व 2017-18 के प्रस्तावों को पारित किया गया एवं 61वीं बैठक के ऐजेन्डो को भी सदस्यों ने पास किया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राकेश भटनागार ने की।












