NACHA-Houston

NACHA America

शिकागो/वाशिंगटन डीसी/ह्यूस्टन। उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ के प्रवासियों के संगठन नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ‘नाचा’ ने छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन का आयोजन तीन शहरों में किया। इस अवसर पर जुलाई 2019 में नाचा का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। नाचा के तत्वावधान में शिकागो, वाशिंगटन डीसी तथा ह्यूस्टन शहरों में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन का आयोजन जोरशोर के साथ किया गया। अन्य प्रमुख शहरों – टोरन्टो, कनाडा, एरिजोना, शार्लोट, डालास, टेक्सास, अटलांटा, कैलीफोर्निया एवं डेट्रॉयट में यह आयोजन नवम्बर के मध्य में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजदूत एवं वाणिज्य दूतावास प्रमुखों का आमंत्रित किया गया था। उन्होंने नाचा द्वारा अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों को विदेश की धरती में एक साथ रखने की चेष्टा का स्वागत किया गया।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *