भिलाई। कौमी एकता सप्ताह (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) के दौरान एमजे कालेज में आनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर थीं। श्रीमती विरुलकर ने इस अवसर पर कौमी एकता के पारम्परिक चित्र पर एक तिरंगा बनाकर एक मजबूत संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल लौह प्रतिमा स्थापित कर राष्ट्र ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।












