Patankar-Girls-College-Skil

Patankar Girls College Skill Development

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के कौशल विकास केन्द्र के तत्वाधान में चल रहे एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जहाँ छात्राएँ उद्यमिता विकास में सहभागिता के गुर सीख रही हैं वहीं स्वरोजगार को बढ़ावा देने विभिन्न घरेलू उपयोग की वस्तुएँ बनाना भी सीख रही हैं। सिटकॉन रायपुर की प्रशिक्षक एवं प्रभारी अधिकारी श्रीमती प्रतिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न त्यौहारी व्यंजन गुझिया, चकली, नमकीन, चाकलेट, केक, सोनपापड़ी बनाये तथा मोम के आकर्षण दिए (कैंडल) भी बनाये। अगरबत्ती, धूपबत्ती, फिनायल भी बनाया। छात्राओं ने इन वस्तुओं का स्टॉल लगा कर विक्रय भी किया जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला। छात्राओं के प्रयास की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने प्रसंशा की व बधाई दी।

Full size460 × 290

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *