भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शुक्रवार 16 नवंबर को राज्य स्तरीय आंग्ल भाषा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ‘भारतीय नागरिकों हेतु डीएनए डेटा संग्रहण की योजना न्यायोचित है’ विषय पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण छत्तीसगढ़ से 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 29 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता प्रस्तुत की। समस्त प्रतिभागियों के मध्य कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विषय के पक्ष के वक्ताओं में दृष्टि गुप्ता प्रथम, समृद्धि मि़श्रा द्वितीय तथा जेनिफर प्रसात तृतीय घोषित किए गए। वहीं विषय के विपक्ष में अनिरूधा अग्रवाल प्रथम, मृत्युंजय सिंह द्वितीय तथा नियाघा जमवाल तृतीय घोषित किए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डीपीएस भिलाई को तथा द्वितीय स्थान प्राप्त केपीएस रायपुर को वैजयंती देकर सम्मानित किया गया।












