IP_Mishra

IP Mishra Shree Gangajali Shikshan Samiti

भिलाई। श्रीगंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने कहा कि भारत आज युवाओं का देश है और यह दौर फिर लौट कर नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों में से 82 करोड़ युवा हैं। पर अब नारी दो बार प्रसव पीड़ा से नहीं गुजरना चाहती। हम दो हमारे दो के बाद अब हम दो-हमारा एक का दौर चल पड़ा है। इसका मतलब यह भी है कि अब बच्चे कम पैदा हो रहे हैं और आयु लंबी हो रही है। कुछ ही समय बाद बूढ़ों की संख्या बढ़ने लगेगी जबकि युवाओं और बच्चों की संख्या लगातार घट रही होगी। इसलिए भारत को जो भी उपलब्धियां प्राप्त करनी हैं, उसके लिए यही उपयुक्त समय है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *