भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस ने अपनी प्लेस्मेंट एक्टिविटी को आगे बढ़ाते हुए नवम्बर महीने में चार बड़ी बहुराष्ट्रीय कम्पनीज टॉपर टेक्नोलॉजीस, जस्ट डायल, बिग बाजार (फ्यूचर ग्रुप) और नेस्ले के ड्राइव आयोजित किये जिनमे 50 से भी अधिक छात्रों का चयन हुआ। इन ड्राइव्स में छात्रों को 6.5 लाख का अधिकतम पैकेज आॅफर किया गया। गौरतलब है क़ि बिगबाजार जैसे बड़े ग्रुप ने पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी कॉलेज में कैंपस ड्राइव कर जॉब आॅफर प्रदान किये। वही नेस्ले की ड्राइव में फार्मेसी से कुछ और पूरे छत्तीसगढ़ से एमबीए का एक मात्र छात्र शंकराचार्य भिलाई का चयनित हुआ जो अपने आप में एक उपलब्धि है।












