vyt-pg-college

VYT PG College Durg

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित विद्याथिर्यों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी का यह दायित्व है, कि लोकतंत्र के चुनाव रूपी इस महायज्ञ में अपनी ओर से आहुति अवश्य दें। डॉ. सिद्दीकी ने प्राध्यापकों एवं कमर्चारियों से कहा कि जिनकी ड्यूटी चुनाव कार्यों में लगी है, वे निर्धारित प्रपत्र में पोस्टल बैलेट हेतु अवश्य आवेदन करें तथा पोस्टल बैलेट प्राप्त होने पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने मतदान केन्द्रों में नियत समयावधि में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

Full size460 × 271

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *