दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय आदेश के अनुरूप 26.11.18 को संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर प्राध्यापकों एवं विद्याथिर्यों को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शकील हुसैन ने संविधान की प्रस्तावना की मूल भावना एवं महत्व पर प्रकाश डाला। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आई. एस. चन्द्राकर संविधान में नीहित शिक्षा के अधिकार एवं महत्व पर प्रकाश डाला।












