भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में माईक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय था ‘यूजेस आॅफ माईक्रोआॅरगेनिसम टू सेव मदर अर्थ गो ग्रीन’। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की। अतिथि डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी (शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग) डॉ. नसरीन हुसैन (शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग) रहे। दुर्ग-भिलाई महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. शमा बेग (विभागाध्यक्ष माईक्रोबायोलॉजी विभाग) ने बताया विज्ञान की प्रगति के साथ प्रकृति का दोहन कर प्रकृति को हमने प्रदूषित किया है। उसको प्रदूषण मुक्त करने के लिये सूक्ष्मजीवों का उपयोग कर प्रकृति को शुद्ध करना होगा। सूक्ष्मजीवों के विभिन्न उपयोग जैसे जैवउर्वरा, जैवनियंत्रण कारक बायोरेमिडियेशन, बायोओग्मेंटेशन का उपयोग पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने के लिये करना चाहिये। विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ प्रकृति को बचाना एवं उसका संरक्षण करना एवं हरा-हरा रखना हमारा मुख्य दायित्व है। इसी को ध्यान में रखते हुये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।












