दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने अंतर्महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा में लगातार तीसरी बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय स्वरूपानन्द महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग की टीम ने सेमीफाईनल में शासकीय कमला देवी राठी महाविद्यालय राजनांदगांव को 89 रन से परास्त कर फाईनल में प्रवेश किया।












