भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के द्वारा आयोजित अन्तर कॉलेज एवं कॉर्पोरेट अभिषेक मिश्रा मेमोरियल कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच मेजबान टीम श्री शंकराचार्य ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स-बी जुनवानी एवं भिलाई इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी रायपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में श्री शंकराचार्य ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स-बी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छ: ओवर और पांच बॉल में ही जीत दर्ज की। दूसरा मैच एचडीएफसी बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य खेला गया जिसे एचडीएफसी बैंक ने एक रोमांचक मुकाबले में मैच के आखरी ओवर में जीत दर्ज की।












