दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग जीपी सिंह के निर्देशन में संचालित सिटीजन कॉप सेल द्वारा सिटीजन कॉप – मोबाईल एप्लीकेशन पर दर्ज मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये 25 नग मोबाईल फोन रिकवर किया गया। फोन को आवश्यक दस्तावेज देखकर उनके कार्यालय में आज 8 दिसम्बर को उनके मूल मालिको के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि ये मोबाईल फोन दीगर राज्य जैसे मध्यप्रदेश के शहडोल, बालाघाट एवं महाराष्ट्र के गोंदिया से रिकवर किये गये है तथा कुछ मोबाईल फोन राज्य के रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, धमतरी, महासमुंद, पाटन, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद एवं राजनांदगांव से भी रिकवर किये गये हैं।












