भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन ग्राम करंजा भिलाई में आयोजित किया गया था। जिनके समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह, पंजाब नेशनल बैंक दुर्ग शांखा से अजय कुलकर्णी एवं संजीव सहस्रबुद्धे उपस्थित थे। समापन समारोह में सभी जुनियर स्वयं सेवकों ने अपनी सिनियरो को प्रतिकचिन्ह सम्माननीय अतिथियों के हाथों प्रदान कर उन्हें सम्मानित तथा सभी स्वयं सेवको को प्रमाण पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित किया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना को सफल बनाने में उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की।












