दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कौशल विकास केन्द्र के प्रयासों से 30 छात्राएँ जिनमें नियमित एवं पूर्व छात्राएँ शामिल है ने उद्यमी बनने कृत संकल्प किया है। छत्तीसगढ़ इण्डस्ट्रियल एवं टेक्नीकल कंसलटेन्सी सेंटर एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वाधान में एक माह के प्रशिक्षण का समापन हुआ।












