दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 6 खिलाड़ियों का चयन हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा (बिहार) में 26 दिसंबर से होने वाली पूर्वी क्षेत्र अन्तमर्हाविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ये छात्राएं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित छात्राओं में प्रज्ञा सोनी, दीप्ति ढीमर, हेमा साहू, पल्लवी वर्मा, भजंति नायक, देवकी ढीमर शामिल है। इनका पहला मैच 26 दिसंबर को होगा।












