दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की बॉस्केटबॉल की 7 खिलाड़ी छात्राएँ ग्वालियर में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हेमचदं यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रीड़ाधिकारी डॉ. ऋतु दुबे ने बताया कि 26 दिसंबर से लक्ष्मीबाई इंस्टीट्यूट आॅफ फिजीकल एजुकेशन ग्वालियर में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मेघा सिंह, पी. करूणा, टी. दिव्या, के. राजलक्ष्मी, वेनिला बेन्सन, काजल सिंह, अंकू अंबीलकर ये सभी खिलाड़ी छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुकी है।












