SK-Sundarani-ANSH-BDS

SK Sundarani Commissioner

भिलाई। हमें अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसी तरह प्लास्टिक, गत्ता, कागज एवं अन्य पैकिंग मटेरियल को रिसाइक्लिंग के लिए कबाड़ी को बेच देना चाहिए। कचरे का सटीक प्रबंधन ही शहर को साफ सुथरा बनाने का मूलमंत्र है। उक्त उद्गार भिलाई निगम आयुक्त एसके सुन्दरानी ने अंश एजुकेशन एवं बीडीएस कालेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। स्वच्छता अभियान में बीडीएस ग्रुप के अंशदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आयुक्त होने के कारण वे चाहें तो कचरा गाड़ी को रोज बुला सकते हैं। पर वे ऐसा नहीं करते। हरी सब्जियों का फेंका जाने वाले हिस्सा, बचा हुआ भोजन आदि सड़ने योग्य सामग्री का वे कम्पोस्ट खाद बना लेते हैं। गत्ता, पन्नी, रद्दी को वे कामवाली को दे देते हैं जो उसे बेचकर चार पैसे कमा लेती है।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *