दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक जानकारियों से अवगत कराने आईक्यूएसी ने नई पहल की है। प्रति सप्ताह सोमवार को एक प्रश्न पूछा जाता है जो सामान्यज्ञान, बौद्धिक क्षमता, विज्ञान, सामयिक घटनाओं पर आधारित होता है। इसके लिए एक उत्तर बॉक्स रखा गया है जिसमें छात्रायें शुक्रवार तक अपने उत्तर लिखकर डालती है। प्रति शनिवार को प्राप्त सही उत्तर में से लाटरी द्वारा 3 छात्राओं को पुरस्कार दिए जाते है।












