भिलाई। विश्व एड्स दिवस पर एमजे कालेज में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। वेलनेस कोच असीम सहगल ने इस अवसर पर कहा कि आज आपकी थाली से लेकर प्याली में कीटनाशक का जहर मिला हुआ है। आपको आपके भोजन से आवश्यक पोषण का केवल 11 फीसदी ही प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि आप थोड़ी ही देर काम करने के बाद थकान महसूस करने लगते हैं। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर की सोच पर आधारित इस अभिनव आयोजन में श्री सहगल ने वीडियो प्रेजेन्टेशन द्वारा फल, सब्जियों से लेकर दूध तक में मिलाए जा रहे जहरीले पदार्थों की जानकारी दी।












