दुर्ग। नवोदय विद्यालय समिति दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के लिए ‘रचनात्मक कार्यशाला’ हेतु मध्य क्षेत्र में ‘नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग’ का चयन किया गया। नवोदय विद्यालय दुर्ग में इस कार्यशाला का आयोजन 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2018 एक महिने तक हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय में पढ़ने वाले 8वीं से 12वीं तक के कुल 36 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यशाला के समन्वयक शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी थे।












